Thursday, October, 29,2026

झालावाड़ हादसे के बाद संभाली शिक्षा विभाग की कमान... ग्राउंड जीरो पर उतरकर जांचीं स्कूलों की छतें

जयपुर: झालावाड़ के स्कूल हादसे के बाद राजस्थान में सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हुए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने कमान संभाली और दफ्तरों तक सीमित रहने के बजाय सीधे मैदान में उत्तरकर व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू की। स्कूलों के औचक निरीक्षण, भवनों की सुरक्षा की जांच, विद्यार्थियों से संवाद और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। इसी बीच विभाग के दो नवाचारों को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिलने से राजस्थान की स्कूली शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

सीढ़ियां चढ़कर छतों तक पहुंचे ACS

झालावाड़ हादसे के बाद मानसून में स्कूल भवनों की सुरक्षा सुनिहित करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती थी। अर्जर भवनों, छतों पर पानी भरने, सीलन और जल निकासी जैसी समस्याओं की जांच के लिए राजेश यादव ने मैदानी निरीक्षण पर जोर दिया। जयपुर के पालड़ी मीना स्थित महात्मा गांधी स्कूल से लेकर दौसा के ग्रामीण क्षेत्रों तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों की वास्तविक स्थिति देखी। वे स्वयं सीढ़ियां चढ़कर छात्रों तक पहुंचे और पानी के जमाद, सीलन तथा भवनों की स्थिति का जायजा लिया। पेयजल और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल कर संबंधित अधिकारियों की आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

परखा बच्चों का ज्ञान

निरीक्षण के दौरान राजेश यादव ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। अंग्रेजी की स्पेलिंग, शब्दावली और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जरिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को समझाने का प्रयास किया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस पहल में स्कूलों की भौतिक स्थिति के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधार के एजेंडे में शामिल किया गया।

परिणामों पर रहेगी नजर

झालावाड़ हादसे के बाद स्कूलों की सुरक्षा से शुरू हुई कवायद अब निगरानी, जवाबदेही और शैक्षणिक नवाचारों तक पहुंची है। राजेश यादव की मैदानी सक्रियता और डी. रश्मि शर्मा के नेतृत्व में नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान विभाग के लिए अहम उपलब्धियां हैं। हालांकि, इन प्रयासों की वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि स्कूलों में सामने आई कमियों का विस्तनी तेजी से समाधान होता है और विद्यार्थियों को कितना सुरक्षित वातावरण व बेहतर शिक्षा मिलती है।

प्रभारी व्यवस्था से बढ़ाई जवाबदेही

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों की निगरानी मजबूत करने के लिए एसीएस राजेश यादव ने विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की मैदानी समीक्षा करना है। अधिकारियों को जिलों में पहुंचकर समस्याओं का आकलन करने और सुधार की जरूरतों पर नजर स्खने की जिम्मेदारी दी गई। इससे मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक निगरानी और जवाबदेही मजबूत करने का प्रयास किया गया।

दो नवाचारों को मिले स्कॉच गोल्ड अवार्ड

विभाग के प्रयासों के बीच राजस्थान को दो नवाचारों के लिए प्रतिष्ठित स्कीच गोल्ड अवार्ड मिले हैं। नई दिल्ली में आयोजित 110 वें स्कोच शिखर सम्मेलन में राज्य परियोजना निदेशक एवं स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने विभाग की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए। पहला नवाचार 'खुशीशाला खुद की खोज' विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और तनाव से निपटने की अमता विकसित करने पर केंद्रित है। दूसरा नवाचार एआई आधारित दक्षता आकलन है, जिसके जरिए विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन किया जाता है। इन पहलों के माध्यम से बच्चों की भावनात्मक जरूरतों और शैक्षणिक दक्षताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। विभाग की टीम ने बाद में मुख्य सचित को मान्यता प्रमाणपत्र भी सौंपे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery