Thursday, October, 29,2026

फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी का 'खेल'... PTI समेत चार सरेंडर

जयपुर: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) रामचंद्र बेनीवाल समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। एसओजी ने चारों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सरेंडर करने वालों में पीटीआई रामचंद्र बेनीवाल के अलावा अभ्यर्थी देवी विश्नोई, धोलाराम विश्नोई और विकास कुमार शामिल हैं। जांच में सामने आया कि रामचंद्र ने पूर्व में गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपए लेकर बैकडेट के ताइक्वांडो प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए थे। वहीं, देवी, धोलाराम और विकास ने राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सतीश डूल निवासी रोहतक, हरियाणा को चार-चार लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि ये प्रमाण पत्र वास्तविक खेल उपलब्धियों के बजाय फर्जी तरीके से तैयार कराए गए थे।

PTI ने अभ्यर्थियों और दलाल के बीच कराई डील

एसओजी की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, रामचंद्र बेनीवाल और पहले गिरफ्तार जगदीश सारण ने राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सतीश डूल से संपर्क किया था। आरोप है कि सतीश ने तीन अभ्यर्थियों से कुल 12 लाख रुपए लेकर बैकडेट के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। रामचंद्र पर पहले गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों से भी पांच-पांच लाख रुपए लेने का आरोप है। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के नाम भर्ती की खेल कोटे की दोगुनी चयन सूची में आए थे। उन्होंने चयन कमेटी के समक्ष दस्तावेज और प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत किए थे।

फर्जी ई-मेल से भेजी सत्यापन रिपोर्ट

जांच में सामने आया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नाम से मिलती-जुलती फर्जी ई-मेल आईडी से प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की नियुक्ति शाखा को भेजी गई थी। इस मामले में एसओजी ने एफआईआर दर्ज की थी। फर्जी ई-मेल से सत्यापन रिपोर्ट भेजने के आरोपी बिमलेन्दु कुमार झा और कमल सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।

22 लाख देकर बनवाया फर्जी FMG सर्टिफिकेट

विदेश से एमबीबीएस करने के बाद एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा पास किए बिना फर्जी -प्रमाण पत्र के जरिए इंटर्नशिप करने के मामले में एसओजी ने राकेश कुमार यादव (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी प्रमाण पत्र अलवर निवासी नफीस खान और दौसा निवासी शुभम गुर्जर से 22 लाख रुपए में बनवाया था। इसी के आधार पर उसे पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, दौसा में इंटर्नशिप आवंटित हुई थी। बानसूर क्षेत्र निवासी राकेश ने ताजिकिस्तान के अविसेना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। भारत लौटने के बाद उसने तीन बार एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें पास नहीं हुआ। इसके बाद उसने कथित तौर पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery