Friday, November, 27,2026

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 156 फेरे रद्द

जयपुर: प्रदेश में सर्दी का असर तेज होने लगा है। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते रात में ठिठुरन बढ़ गई है। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में पारा 5.6, सीकर में 6 और माउंट आबू में 7.1 डिग्री रहा। अलवर, सीकर, पिलानी और श्रीगंगानगर सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में दिन में भी सर्द हवाओं से ठंड महसूस की गई। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

इधर, सर्दियों में कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ने वाला है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुल 156 फेरे रद्द रहेंगे। इनमें दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार ट्रेनों के निर्धारित फेरे कम किए गए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कोहरे वाले क्षेत्रों में सुरक्षित रेल संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया है। अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19611) और अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19614) के 26-26 फेरे रद्द रहेंगे। वहीं, अजमेर-सियालदह (12988) और सियालदह-अजमेर (12987) एक्सप्रेस के 39-39 फेरे नहीं चलेंगे। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15909) और लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15910) के 13-13 फेरे रद्द रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery