Friday, November, 27,2026

श्रीनाथजी के मगला दर्शन के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत

नाथद्वारा: नाथद्वारा में गुरुवार सुबह श्रीनाथजी मंदिर में मंगला दर्शन के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ सुबह 5:30 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह 5:45 बजे मंगला झांकी के दर्शन किए। करीब 7 बजे मंदिर परंपरा के अनुसार तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित और मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उनका उपरना ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इसी दौरान धनखड़ को अचानक घबराहट महसूस होने लगी। उनकी तबीयत बिगड़ती देख मंदिर परिसर में ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें श्री गोवर्धन राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। ऑक्सीजन और उपचार मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery