Friday, November, 27,2026

वीडियो वायरल होने के बाद ASI सहित 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

उद‌यपुर: उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने का वीडियो सामने आने के बाद एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बुधवार रात सायरा थाने के एएसआई राजेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल नरपतराम, गुमान सिंह, धर्मेन्द्र कुमार और लोकेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इन पुलिसकर्मियों के दमन दीव में समुद्र किनारे घूमने के फोटो और वीडियो सामने आए थे। जिस हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिसकर्मी नजर आए, उसके खिलाफ अवैध शराब, मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के सात मामले दर्ज हैं।

इनमें से पांच मामलों में वह बरी हो चुका है। जानकारी के अनुसार दीपावली से पहले कान्स्टेबल रूपाराम टेलर का हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो सामने आया था। इसके बाद 14 नवंबर को कान्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही अन्य पुलिसकर्मियों के भी हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो-बीडियो सामने आने लगे। इसके बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने मामले की जांच गिवां डीएसपी छगन राजपुरोहित को सौंपी थी। डीएसपी की जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों पर एसपी ने कार्रवाई की है।

थानाधिकारी के विदाई समारोह में भी आया था हिस्ट्रीशीटर

मामले में सायरा थाने के तत्कालीन थानाधिकारी शैतान सिंह पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। करीब दो महीने पहले उनके ट्रांसफर के बाद आयोजित विदाई समारोह में हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह थाने पहुंचा था। उसने थानाधिकारी को श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की थी। इस समारोह का फोटो भी सामने आया था।

घूमने की बात से किया इनकार, फोटो-वीडियो में आए नजर पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों ने सफाई दी थी कि अगस्त 2026 में एक मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए वे दमन दीव गए थे। वहां समुद्र किनारे भी घूमने गए थे, लेकिन उन्होंने हिस्ट्रीशीटर के साथ होने से इनकार किया था। हालांकि, सामने आए फोटो में कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र सिंह हिस्ट्रीशीटर के कथे पर हाथ रखे नजर आ रहे है। इसके अलावा वीडियो में एएसआई राजेन्द्र सिंह, कान्स्टेबल नरपतराम और लोकेन्द्र सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery