Wednesday, September, 23,2026

अशोक गहलोत से मिला FMG इंटर्न्स का प्रतिनिधिमंडल

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रदेश के युवा चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने FMG इंटर्न्स को स्टाइपेंड देने और चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। गहलोत ने कहा कि विदेश से मेडिकल डिग्री (MBBS) हासिल करने वाले FMG इंटर्न्स प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे हैं और अन्य इंटर्न्स की तरह मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्टाइपेंड से वंचित रखा गया है, जबकि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देश मौजूद हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मांग को गंभीरता से लेते हुए FMG इंटर्न्स को तत्काल नियमानुसार स्टाइपेंड सुनिश्चित करने की मांग की। गहलोत ने बताया कि युवा चिकित्सकों ने चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 में पदों की संख्या 600 से बढ़ाकर 2,000 करने की मांग भी रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में सीमित पदों पर भर्ती से योग्य युवाओं के अवसर प्रभावित होंगे और इसका असर आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है। गहलोत ने सरकार से दोनों मांगों पर संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार कर युवा चिकित्सकों के साथ न्याय सुनिश्चित करने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery