Wednesday, September, 23,2026

मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

जयपुर: तूंगा में ओमप्रकाश (25) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 15 सितंबर को बदमाश उसे खतैपुरा के पास फार्म हाउस ले गए, जहां एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में नमक-मिर्च भर दी। इसके बाद उसे शाम को घर के बाहर छोड़ दिया गया। परिजन उसे एसएमएस अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अगले दिन हालत बिगड़ने पर उसे राजस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद 19 सितंबर को तूंगा थाने में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पहले थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। एफआईआर के बाद पुलिस ने अस्पताल में ओमप्रकाश के बयान दर्ज किए, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। तूंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में ओमप्रकाश और उसके साथियों  ने गांव के तीन-चार युवकों से मारपीट की थी। इसी रंजिश में वारदात की आशंका है। एफआईआर में बादल मीणा, करण मीणा, राहुल मीणा, अनुज बैरवा, राहुल बालोत, बनवारी और भानू मीणा समेत 10-15 अन्य पर आरोप हैं। परिजनों ने एक लाख रुपए छीनने और पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery