Wednesday, September, 23,2026

प्रत्याशी सर्व से लेकर टिकट वितरण तक CM भजनलाल रहे सुपर एक्टिव

जयपुर: प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक घोषित परिणामों में 200 निकायों में बोर्ड बनाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रत्याशी चयन से लेकर टिकट वितरण और चुनाव प्रचार तक सक्रिय रहे। पार्टी ने चुनाव अभियान में रोड शो और वृध स्तर के प्रबंधन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के गृह संभाग भरतपुर में भाजपा ने 32 में से 24 निकायों में बोर्ड बनाया, वहीं जोधपुर संभाग में 41 में से 35 निकायों में भाजपा के बोर्ड बने।

अजमेर संभाग में 52 में से 36, बीकानेर में 37 में से 24 और उदयपुर संभाग में 28 में से 18 निकायों में भाजपा ने प्रमुख बनाए। कोटा संभाग में 28 में से 15 और जयपुर संभाग में 91 में से 48 निकायों में भाजपा के बोर्ड बने। इन आंकड़ों के मुताचिक जोधपुर में भाजपा की सफलता 87%, भरतपुर में 75%, अजमेर में 69%, बीकानेर में 66 और उदयपुर में 64% रही। प्रमुख नगर निगमों में भी भाजपा को बढ़त मिली है। महापौर चुनावों में भाजपा ने सात में से छह नगर निगमों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को बीकानेर में जीत मिली। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगरपालिका के चुनाव 25 सितंबर को होने हैं। भाजपा ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी संगठनात्मक रणनीति को आगे बढ़ाने की बात कही है। हालांकि निकाय चुनाव के वार्ड स्तर पर भाजपा को 4,179, कांग्रेस को 3,613 और निर्दलीयों को 2,273 सीटें मिलीं।

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाएं: सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और सेवा सेतु शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित सेवा सेतु अभियान को तीन दिन बढ़ाकर 28 सितंबर तक चलाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करना है। शिविरों में योजनाओं की जानकारी, पंजीयन, लाभवितरण, नागरिक सेवाओं की उपलब्धता व लंबित प्रकरणों और परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत प्रदेश में 383 रक्तदान शिविरों में 15 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, वहीं 37 हजार से अधिक ऑनलाइन संकल्प पत्र भरे गए, जो देश में सर्वाधिक हैं। सेवा सेतु के 660 शिविरों में 2.25 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

दीपावली से पहले दुरुस्त हो सड़कें

मुख्यमंत्री ने त्योहारी सीजन को देखते हुए सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। दीपावली से पहले सड़कों की मरम्मत, शहरों में सफाई और निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के साथ लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम आज जैतारण और रामदेवरा दौरे पर

सीएम भजनलाल बुधवार को ब्यावर जिले के जैतारण और जैसलमेर जिले के रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। जेतारण स्थित मरुधर केसरी पावन धाम में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री 'सेवा संकल्प' बाइक रैली को रवाना करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद रामदेवरा पहुंचेंगे। यहां बाबा रामदेव पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रामदेवरा में युवाओं से संवाद भी करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery