Friday, November, 13,2026

ओवरस्पीड कार ने NHAI कर्मचारी सहित तीन लोगों को कुचला

गोविंदगढ़ (अलवर): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात गुर्जर खोरा पलिया के पास तेज रफ्तार हेक्टर कार ने महिला सहित तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दिल्ली निवासी इवेंट मैनेजर मनीषा गुप्ता (26), अजमेर निवासी कैब चालक आजाद (30) और अलवर के शीतल गांव निवासी NHAI कर्मचारी जगमोहन (25) की मौत हो गई।

टायर पंक्चर होने पर मांगी थी मदद

पुलिस के अनुसार मनीषा अपनी साथी आसमा के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से जयपुर जा रहीं थी। रास्ते में कैब का टायर पंक्चर हो गया। चालक आजाद ने NHAI हेल्पलाइन पर मदद मांगी। कुछ देर बाद कर्मचारी जगमोहन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जगमोहन मनीषा से जानकारी ले रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार हेक्टर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पलटी कार, चालक फरार

कार ने पहले मनीषा और जगमोहन को कुचला, फिर टायर बदल रहे आजाद को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर कार पलट गई। उसका चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मनीषा के साथ आई आसमा भी गायब हो गई। पुलिस ने तीनों शव बड़ौदामेव सीएचसी में रखवाए हैं। सब इंस्पेक्टर हरिमन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।

समुद्र में डूबने से बाड़मेर के दो युवकों की मौत

बाड़मेर। दिवाली पर ओडिशा घूमने गए बाड़मेर के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। बायतु भोपजी निवासी चुतराराम पुत्र देदाराम और मौखाब निवासी दलाराम समुद्र में स्नान के दौरान ज्वार-भाटे और तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के समय 11 युवक समुद्र में उतरे थे। चुतराराम को रेस्क्यू टीम ने निकालकर पुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद दलाराम का शव भी मिल गया। दोनों शव विमान से बाड़मेर लाए गए। चुतराराम हैदराबाद में लाइट फिटिंग का काम करता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery