Friday, November, 13,2026

17 से 20 नवंबर तक सियोल में रहेंगे CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 से 20 नवंबर तक दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के दौरे पर रहेंगे। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष के रूप में वे IIAS-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। चार दिवसीय दौरे में वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक सुधार, सुशासन और सहयोगात्मक प्रशासन के मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे के पहले दिन 17 नवंबर को वे रिसर्च एडवाइजरीकमेटी, फाइनेंस कमेटी और काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठकों में शामिल होने के साथ जनरल असेंबली की अध्यक्षता करेंगे। 18 नवंबर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान कोरिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर और गृह एवं सुरक्षा मंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। 19 नवंबर को सम्मेलन की थीम 'ग्रोथ फॉर सोसाइटी' पर आधारित सियोल डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के व्याख्यान में शामिल होंगे। 20 नवंबर को नेशनल म्यूजियम का दौरा करने के बाद IIAS की नवनियुक्त महानिदेशक से मुलाकात करेंगे और सम्मेलन के समापन एवं विदाई सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery