Friday, November, 13,2026

बिजली उत्पादन और आपूर्ति के लिए मिशन मोड में काम करे ऊर्जा विभागः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दो अलग-अलग बैठकों में प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था और तनोट माता मंदिर के पुनर्विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और राज्य सरकार के प्रयासों से दूसरे प्रदेशों को करीब 2 हजार करोड़ रुपए की बिजली बेची गई है। वहीं, तनोट माता मंदिर की पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रबी सीजन में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए। हाल ही में खैरथल तिजारा में भी यह सुविधा शुरू की गई है। अब प्रदेश के 28 जिलों में 13 लाख 56 हजार से अधिक किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। उन्होंने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बिजली छीजत व घाटे में कमी

बैठक में बताया गया कि ऊर्जा विभाग के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली क्षेत्र का घाटा 89,907.77 करोड़ रुपए रहा, जबकि पूर्व अनुमान के अनुसार यह 1 लाख 21 हजार 73 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता था। तीनों डिस्कॉम की विद्युत छीजत भी 2019-20 के 19.43% से घटकर 2025-26 में 12.84% रह गई है। जोधपुर डिस्कॉम में यह करीब 38% से घटकर 18.64% हुई है। जयपुर डिस्कॉम ने 2025-26 में 931 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया, जबकि अजमेर डिस्कॉम को 2023-24 में 825 करोड़ और 2024-25 में 1,875 करोड़ रुपए का लाभ हुआ।

तनोट माता मंदिर में विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं

सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर तनोट माता मंदिर की पुनर्विकास परियोजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। उनके लिए ठहरने, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि परियोजना के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है और परियोजना रिपोर्ट भी तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery