Friday, November, 13,2026

पहले थार से कुचला, बैक लेकर फिर चढ़ाई गाड़ी

जयपुर: जयपुर में तेज रफ्तार थार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। शास्त्रीनगर के नाहरी का नाका स्थित स्वामी बस्ती में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे थार सवार ने पैदल जा रहे गणेश स्वामी (40) को पहले टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी को बैक किया और दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल गणेश को परिजन कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें थार से युवक को टक्कर मारने और फिर गाड़ी पीछे लेने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर गणेश को कुचला गया है। परिजनों ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे धरने से नहीं उठेंगे।

बहन के घर से पानी पीकर लौट रहा था

परिजनों के अनुसार गणेश और उसकी बहन का घर आसपास ही है। वह गुरुवार दोपहर बहन के घर पानी पीने गया था। वहां से वापस लौटते समय थार ने उसे टक्कर मार दी। गणेश की चीख सुनकर बहन ललिता और चचेरा भाई मौके पर पहुंचे। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थी। उसे तत्काल कांवटिया अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

18 बच्चों की मौत के बाद आई थीं खुशियां

परिजनों के अनुसार गणेश से पहले परिवार में 18 बच्चे जन्मे थे, लेकिन कोई जीवित नहीं रह पाया। गणेश के जन्म पर परिवार ने खुशियां मनाई थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर घर चलाता था। उसके परिवार में पत्नी आशा (39), बेटा सन्नी (15) और बेटी मोनिका (12) हैं। गणेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

थार जब्त, दो युवक डिटेन

एडीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि थार को जब्त कर लिया गया है। मामले में बंधा बस्ती निवासी शाहरुख और अरशद को डिटेन किया गया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। धरने को देखते हुए पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। परिजन देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery