Thursday, November, 26,2026

गुलाबी पत्थरों से निखरेगा पिंकसिटी का स्टैच्यू सर्किल

जयपुर: राजधानी जयपुर के प्रमुख चौराहों में शामिल स्टैच्यू सर्किल का स्वरूप अब निखरने जा रहा है। जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह के स्मारक स्थल को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत स्मारक के सौंदर्याकरण के साथ यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। योजना के तहत स्मारक के चारों ओर लगी पुरानी और मजबूत कोटा स्टोन की चौखट को हटाकर उसकी जगह आकर्षक गुलाबी रंग के सजावटी पत्थर लगाए जाएंगे। गुलाबी पत्थर जयपुर की पहचान हैं। ऐसे में इनके इस्तेमाल से स्मारक को शहर की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत के अनुरूप हेरिटेज लुक मिलेगा। स्मारक के आसपास लगे फव्वारों और ग्रीन लॉन को भी नया स्वरूप दिया जाएगा।

रात के समय स्मारक को आकर्षक बनाने के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था होगी। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच और फोटो खिंचवाने के लिए सेल्फी पॉइंट भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा राजा सवाई जय सिंह के जीवन, इतिहास और जयपुर की स्थापना से जुड़ी जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। स्टैच्यू सर्किल शहर के प्रमुख मागों के केंद्र में स्थित है। इसके आसपास विधानसभा भवन सहित कई सरकारी कार्यालय भी हैं। ऐसे में इस स्थल का अपना ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व है। सौंदर्याकरण के बाद यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जयपुर के संस्थापक राजा सवाई जय सिंह के इतिहास और शहर की स्थापना से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, विकास कार्य पूरा होने के बाद स्टैच्यू सर्किल की पहचान केवल एक प्रमुख चौराहे तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह जयपुर की गुलाबी विरासत और ऐतिहासिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery