Thursday, November, 26,2026

जनसांख्यिकीय बदलावों पर केंद्र की समिति ने परखी राजस्थान की तैयारियां

जयपुर: केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन संबंधी उच्चस्तरीय समिति ने बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के जनसांख्यिकीय परिदृश्य और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समिति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के पूर्व महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि शामिल रहे। बैठक में परिवहन, पंजीयन एवं मुद्रांक और पुलिस विभाग के आंकड़ों की समीक्षा की गई। राज्य सरकार ने जनआधार के तहत 8.09 करोड़ से अधिक निवासियों के अभिलेख, पहचान सत्यापन और जन्म पंजीकरण में सुधार की जानकारी दी।

साथ ही वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण में 184 चिह्नित गांवों के विकास तथा शिक्षा, सड़क और ग्राम अवसंरचना के 101 कार्यों के प्रस्ताव केंद्र को भेजने की जानकारी दी। बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, भास्कर आत्माराम सावंत, कुंजीलाल मीणा, प्रफुल्ल कुमार और विष्णु चरण मलिक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery