Thursday, November, 26,2026

कांग्रेस के बहुमत वाले बोर्डों में भी पलटे समीकरण

जयपुर: जिला परिषद सदस्यों के चुनाय में कांग्रेस को मिले बहुमत का असर जिला प्रमुखों के चुनाव में भी दिखा, लेकिन पार्टी हर जगह अपने सदस्यों को एकजुट नहीं रख पई। 37 में से 23 जिला परिषदों में कलीस के पास स्पष्ट बहुमत था, लेकिन जिला प्रमुख 24 किलों में बने। दूसरी तरफ भाजपा केवल पांच जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत के बावनूद 10 किलों में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। वानी भाजपा ने उन जिलों में भी जोत दर्ज की, जहां उसका अपना बहुमत नहीं था। इन चुनावों में सबसे ज्यादा चचर्चा उन आठ जिला परिषदों की रही, जहां किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कार्य निर्दलीय, बीएपी, आरएलपी और अन्य सदस्यों का समर्थन निर्णायक बना। भाजपा ने इन समीकरणों में समर्थन जुटाकर कई जिलों में जिला प्रमुख पद हासिल किए। कांग्रेस ने भी कुछ जगह विपक्षले सदस्यों के समर्थन से अपनी संख्या बढ़ाई। चूरू में तो कसीम के 21 सदस्य होने के चावजूद पार्टी प्रत्याशो को 17 व्केट ही मिले। भाजपा को कनिका सिंह राठौड़ ने 22 बोट लेकर जैत दर्ज की।

ब्यावर में कांग्रेस ने पलटा परिणाम

ब्यावर में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य थे। इस हिसाब से भाजपा को जिला प्रमुता बनाने के लिए एक वोट की बढ़त थी, लेकिन मतदान में कांग्रेस की ममता गुर्जर को 14 और भाजपा की निर्मला रावत को 13 वोट मिले। बानी परिणाम में एक बीट का अंतर रहा और कांग्रेस ने भाजपा के बहुमत वाले बोर्ड में जिला प्रमुख पद हासिल कर लिया। चूरू में भी सदस्य संख्या और मतदान के नतीजों में बड़ा अंतर सामने आया। यहा कांग्रेस के 21, भाजपा के 17 और माकपा का एक सदस्य था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा की कनिका सिंह राठौड़ की 22 वोट मिले। सदस्य संख्या के लिहाज से कांग्रेस के पक्ष में मौजूद बार वोटी का अंतर मतदान में उलट गया। यह चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर रहा।

3 जगह निर्विरोध, 2 जगह लॉटरी से फैसला

दौसा, जैसलमेर और सवाई माधोपुर में जिला प्रमुखा निर्विरोध चुने गए। डीडवाना-कुचामन और डूंगरपुर में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों की बराबर 14-14 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी से फैसला हुआ। इन दोनों जगह एक-एक चोट की बढ़त भी किसी दल को नहीं मिली और चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण में किस्मत निर्णायक बनी।

जोधपुर में कांग्रेस को अपने सदस्यों से चार वोट ज्यादा मिले

जोयपुर में कांग्रेस व 32, भाजपा के आठ और आरालपी के तीन सदस्य थे। कांग्रेस की प्रमिला चौधरी की 36 वोट मिले, जबकि भाजपा के लक्ष्मणराम चौधरी को सात वोट मिले। कांग्रेस के पक्ष में आराएलपी के तीन वोट और भाजपा खेमे से एक वीट आने की जानकारी सामने आई। इस तरह कांग्रेस ने अपनी सदस्य संख्या से धार वोट ज्यादा हासिल किए। उदयपुर में भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और बीएपी का एक सदस्य था। भाजपा के हिम्मत सिंह झाला को 27 और कस्ग्रेस के लाल सिंह को 20 वोट

मजबूत गढ़ों में सदस्यों ने नहीं बदला पाला

कई जिलों में कांग्रेस ने अपने बहुमत को सीधे जिला प्रमुख मद में बदला। अलकर में 33-8, भीलवाड़ा में 31-14, चित्तौड़गढ़ में 28-7, जालोर में 31-12, हनुमानगढ़ में 30-7 और सीकर में 33-16 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी जीते। जयपुर में यशवीर की 42 वोट मिले, जबकि भाजपा को 14 वोट मिले।

8 त्रिशंकु बोडों में भाजपा ने 5 में बनाई जगह

जिन आठ जिलों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं था, वहां छोटे दलों और निर्दलीयों की भूमिका अहम रही। भाजपा ने बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, डीग, ठौरथल तिजारा और प्रतापगढ़ में जिला प्रमुख पद हासिल किया। कांग्रेस सलूबर में जीतने में सफल रही, जबकि बांसवाड़ा और डूंगरपुर में बीएपी ने जिला प्रमुख बनाए।

  • बालोतरा: भाजपा और कांग्रेस के 12-12 सदस्य थे, जबकि आरएलपी के सात सदस्य थे। भाजपा की सुशीला को 16 और कांग्रेस के फूलाराम की 15 वोट मिले। एक चोट के अंतर से भाजपा ने पद हासिल किया।
  • डीडवाना-कुचागनः कांग्रेस के 14, भाजपा के 12 और आरएलपी के 9 सदस्य थे। मतदान में भाजपा के बुद्धाराम और कांग्रेस की पूनम की 14-14 वोट मिले। लॉटरी से बुद्धाराम को जीत मिली।
  • द्वीग: कांग्रेस के 14, भाजपा के 10, निर्दलीय चार और बसपा का एक सदस्य था। भाजपा की रेनू सिंह की 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को सात वोट मिले। भाजपा को अपने सदस्यों से बाहर का समर्थन मिला।
  • खैरथल-तिजाराः भाजपा और कांग्रेस के 10-10 सदस्य थे। तीन निर्दलीय और दो बसपा सदस्य भी थे। भाजपा के इंद्रजीत यादव को 13 और कांग्रेस की अमिता को 11 वोट मिले।
  • प्रतापगढ़: कांग्रेस के 11, भाजपा के सात और बीएपी के सात सदस्य थे। भाजपा की हकनी देवी को 15 वोट मिले, जबकि काग्रेस को 10 चोट मिले।
  • बांसवाड़ा: कांग्रेस के 21, बीएपी के 17 और भाजपा के पाच सदस्य थे। बीएपी की रीना को 22 और कांग्रेस के डी. विकास बामनिया को 21 वोट मिले।
  • डूंगरपुर: बीएपी और भाजपा के 14-14 सदस्य थे, जबकि कांग्रेस के नी सदस्य थे। बीएपी के अनुतोष और भाजपा के कांतिलाल ग्रामीर को 14-14 वोट मिले। लॉटरी से बीएपी के अनुतोष विजयी हुए।
  • सलूंवरः भाजपा के नौ, काग्रेस के आठ और बीएपी के पार सदस्य थे। कांग्रेस की पुष्मा कुमारी मीणा को 13 और भाजपा को आठ बोट मिले। कांग्रेस को अपने सदस्यों से बाहर का समर्थन मिला।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery