Thursday, November, 26,2026

स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में कोटा को बनाएंगे नंबर वनः बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा को स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी देश का नंबर वन शहर बनाने का संकल्प है। कोटा-बूंदी को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी दिशा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और विश्वस्तरीय एक्वाटिक सेंटर के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और क्रिकेट प्रेमियों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा। बिरला ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का निर्माण दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर से लेकर गांवों तक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि आगामी दो वर्षों में कोटा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो।

अगले वर्ष साकार होगा हवाई सेवा का सपना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अगले वर्ष कोटा में एयरपोर्ट का सपना साकार होने जा रहा है। जनवरी 2028 में हवाई सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वहीं, 1200 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित एलिवेटेड रोड बनने से शहर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक महज 15 मिनट में पहुंचना संभव होगा। संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी को सडक से जोडने की भी योजना है। बिरला ने भामाशाह मंडी के विस्तार को लेकर कहा कि मंडी को देश की प्रमुख मंडियों में शामिल करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके विस्तार के लिए भूमि के फॉरेस्ट डायवर्जन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। अगले दो वर्षों में मंडी का व्यापक विस्तार कर किसानों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery