Friday, November, 20,2026

फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार, लगेंगे 56 भोग

खाटूश्यामजी: धार्मिक नगरी खाटूधाम में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव (पाटोत्सव) मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर कमेटी ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जन्मोत्सव पर मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि भक्त लगातार दर्शन कर सकें।

दशावतार और देवी-देवताओं की झांकियां

मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने मंदिर परिसर को फूलों, गुब्बारों, रंग-बिरंगी सजावट और विशेष लाइटिंग से भव्य रूप दिया है। भगवान के दशावतार सहित देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई हैं। बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार होगा। कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग की झांकी भी सजाई जाएगी।

जन्मोत्सव पर होंगी आठ आरतियां

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सामान्य दिनों में पांच आरतियां होती हैं, जबकि पाटोत्सव पर कुल आठ आरतियां होंगी। रात 12, 2 और तड़के 4 बजे विशेष आरती की जाएगी। भक्तों को 24 घंटे दर्शन का अवसर मिलेगा।

केक काटकर मनाएंगे बाबा का जन्मदिन

कमेटी सदस्य मोहनदास ने बताया कि श्रद्धालु बाबा के दरबार में केक काटकर जन्मोत्सव मनाएंगे। भक्त एक किलो से लेकर क्विंटल तक के केक अर्पित करेंगे। कमेटी सदस्य प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दर्शन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यातायात और पार्किंग के विशेष इंतजाम

प्रशासन के अनुसार 19 नवंबर दोपहर 2 बजे से 21 नवंबर सुबह 10 बजे तक रींगस-खाटू मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। 52 बीघा, सांवलपुरा और सीतारामपुरा जोहड़ी में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।
-

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery