Friday, November, 20,2026

पारा लुढ़का... माउंट आबू से ज्यादा ठंड फतेहपुर में

जयपुर: प्रदेश में आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान का प्रदेश में सीधा प्रभाव नहीं होगा, लेकिन इसके असर से कोटा संभाग में अगले सप्ताह हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। इससे रात और सुबह सर्दी बढ़ेगी। वहीं 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने का अनुमान है।

फतेहपुर सबसे ठंडा

गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में 6.5, नागौर में 9.5, चूरू में 9.6 और अलवर में 9.6 डिग्री रहा। आठ शहरों में तापमान माउंट आबू के 10.8 डिग्री से कम रहा।

जयपुर में पारा गिरा

जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो 24 घंटे में 3.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

प्रदेश में कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

फतेहपुर: 5.7, सीकर: 6.5, नागौर: 9.5, चूरू: 9.6, अलवरः 9.6, पिलानी: 9.7, करौली: 9.8, वनस्थली: 10.5, माउंट आबू: 10.8, सिरोही: 11.1, झुंझुनूं: 11.4, अजमेर: 12.8, श्रीगंगानगरः 13.3, डबोक: 13.4, जवाई बांध (पाली): 13.6, जयपुर: 13.7, चित्तौड़गढ़ः 14.6, जैसलमेर: 16.2, फलोदी: 16.4, प्रतापगढ़: 16.4, बीकानेर: 16.5, बाड़मेर: 16.7, डूंगरपुर: 16.8, जोधपुरः 17.1, जालौर: 17.6 डिग्री सेल्सियस ।

21-22 नवंबर को छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery