Monday, November, 02,2026

फर्जी ITC सिंडिकेट पर DGGI का छापा, 4.58 करोड़ रुपए नकद मिले

जयपुर: फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए करोड़ों रुपए की कर चोरी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) जयपुर जोनल यूनिट ने दिल्ली में कार्रवाई की है। तीन दिन तक चली जांच और तलाशी के दौरान टीम ने दिल्ली के रोहिणी स्थित एक कार्यालय से 4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपए नकद बरामद किए। मौके से लैपटॉप, मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में चेकबुक और विभिन्न फर्मों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिंडिकेट बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी जीएसटी बिल जारी कर व्यापारियों को आईटीसी उपलब्ध कराता था। इसके बदले बैंकिंग माध्यम से आरटीजीएस के जरिए रकम भेजी जाती थी और संबंधित व्यापारियों को कमीशन काटकर नकदी वापस पहुंचाने की व्यवस्था थी। इस नेटवर्क में विपुल गोयल की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। जांच एजेंसी को जानकारी मिली कि वह आरटीजीएस के बदले नकदी उपलब्ध कराने के काम से जुड़ा हुआ था।

इसी आधार पर 31 अक्टूबर को DGGI की टीम ने रोहिणी के सेक्टर-14 स्थित RG-1 कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर शॉप नंबर 328 में तलाशी ली। कार्यालय बंद होने और चाबियां नहीं मिलने पर प्रशांत विहार थाना पुलिस की मदद से कानूनी प्रक्रिया के तहत ताले खुलवाए गए। तलाशी के दौरान अलग-अलग बैगों और दराजों में रखी 4.58 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी मिली।

फर्जी कंपनियों और लाभार्थियों की तलाश

जांच एजेंसी अब सिडिकेट के अन्य सदस्यों, फर्जी आईटीसी लेने वाले व्यापारियों, बैंक खातों और नकदी के लेनदेन से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही है। जब्त लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेजों की जांच से फर्जी बिलिंग के नेटवर्क व इसमें शामिल फर्मों का खुलासा होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery