Wednesday, September, 23,2026

फर्जी RGHS अधिकारी बन 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर में फर्जी RGHS अधिकारी बनकर अस्पताल की ऑडिट के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। ACB ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार शर्मा को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते डिटेन किया।

आरोपी लोक सेवक नहीं होने पर उसे ज्योति नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB चौकी जयपुर नगर-तृतीय को शिकायत मिली थी कि एसकेआई हॉस्पिटल, डीडवाना की ऑडिट कराने के एवज में मनीष पहले 35 हजार और बाद में 45 हजार रुपए मांग रहा है।

ACB ने सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की। परिवादी से 40 हजार रुपए लेते ही मनीष को डिटेन कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष ने AI की मदद से संतोष कुमार शर्मा के नाम से RGHS में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर का फर्जी पहचान पत्र और अस्पताल के नाम से 22 अगस्त का फर्जी पत्र तैयार किया था।

इन्हें अस्पताल मैनेजर को दिखाकर रिश्वत मांगी गई। उसने खुद को RGHS में UDC भी बताया। जांच में मनीष का नाम-पदनाम फर्जी और लोक सेवक नहीं होना सामने आया। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी, फर्जी पहचान और प्रतिरूपण के तथ्य मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery