Friday, November, 13,2026

नौकरी छूटी तो 37 लाख की ज्वेलरी लूटी, दिल्ली से गिरफ्तार

जयपुर: वैशाली नगर स्थित सीरियस ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े 37 लाख रुपए के गहने लूटने वाले आरोपी दिग्विजय सिंह (32) को पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करधनी इलाके के देवी नगर का रहने वाला है। वह बीएससी नर्सिंग कर चुका है और पहले कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करता था। करीब छह महीने पहले नौकरी छूटने के बाद वह कर्ज में डूब गया था। उस पर 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन, 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन और दोस्तों का भी कर्ज था। पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी मास्क और पीली टोपी पहनकर काले बैग के साथ शोरूम में घुसा। उस समय महिला कर्मचारी अंजली कायथ और सिक्योरिटी गार्ड महावीर प्रसाद गुप्ता मौजूद थे। आरोपी ने बैग से चाकू निकालकर महिला को धमकाया और गार्ड को पकड़कर रोक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर महिला कर्मचारी से सोने-हीरे के गहने बैग में भरवा लिए। आरोपी सात हार और 31 अंगूठियां लेकर फरार हो गया।

हुलिया बदलकर कार से पहुंचा दिल्ली

वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से कुछ आगे जाकर हुलिया बदलकर घर पहुंचा। इसके बाद लूट का माल लेकर कार से दिल्ली रवाना हो गया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण से उसकी पहचान की। सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली में गहने बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अब लूटी गई ज्वेलरी बरामद करने के प्रयास कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery