Friday, November, 20,2026

'हम भारत के लोग' की भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा लोकमंथन: CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भवनलाल शमों ने कहा कि लोकमंथन भारत की सांस्कृतिक चेतना, लोकजीवन की परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। राजस्थान की धारा पर इसका आगमीजन प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। बदलते सामाजिक परिवेश में अपनी मांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को संरक्षित करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकर्मषन के माध्यम से देशभर के विचारकों, विद्वानों और समाज के विभित्र क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विचार-विमर्श का साझा मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को संचाधित कर यो थे। उन्होंने कहा कि लोकमंथन का मूल भाव राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है। स्वागत समिति के सदस्य हम भारत के लोग' को भावना को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

लोक कलाओं को मिलेगी पहचान

मुख्यमंत्री भजनल्वल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वीरता और बलिदान के साथ कला, साहित्य, संगीत, अध्यात्म और लोकजीवन की समृद्ध परपराओं की भरती है। यहां की गांड गायकी, पूमर, कालबेलिया नृत्य, कठपुतली कला और फड़ चित्रकला की विशिष्ट पहचान है। जयपुर में लोकमंथन का आयोजन इन सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाने का अवसर बनेगा।

युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

स्वागत समिति के महासंचित एवं प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार ने कहा कि लोकमंथन लोकजीवन और भारतीय ज्ञान परंपरा के विमर्श का राष्ट्रीय मंच है। आयोजन से पहले राजस्थान के विभिन्न अंपलों में व्यापक यात्रा निकाली गई, जिसके तहत ग्राम दर्शन जैसे कार्यक्रम हुए। उन्होंने बताया कि लोकमंथन के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया है। उनकी सहभागिता नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की मूल चेतना से लोड़ने का अक्सर देगी।

मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोकमंथन-2026 के आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीय भूमि पूजन किया और हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। 'हम भारत के लीग' थीम पर आधारित यह आयोजन 4 में 6 दिसंबर तक जवाहर कला केंद्र में होगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष दीया कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डी. शिवकुमार सहित संत-महंत और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery