Friday, November, 20,2026

फाटक बंद होने पर भी अब नहीं थमेंगे वाहन... सीतावाली RUB शुरू

जयपुर: विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सीतावाली रेलवे फाटक पर अब ट्रेनों के गुजरने के दौरान वाहनों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को 14.37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित रेलवे अंडरब्रिज (RUB) का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। जनवरी 2027 की निर्धारित समय सीमा से पहले नवंबर 2026 में तैयार हुए इस अंडरब्रिज से क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।

सीतावाली फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और वाहन चालकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। अब अंडरब्रिज शुरू होने से रेलवे फाटक पर निर्भरता खत्म होगी। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ आवागमन भी सुगम होगा। दादी का फाटक, माचेड़ा सहित आसपास की 300 से अधिक कॉलोनियों और करीब 30 गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ही उनकी आंख और कान है। कहीं भी कोई गलत काम हो रहा है तो इसकी जानकारी उन्हें दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। सीवरेज का काम भी प्रगति पर है। साथ ही जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और इसमें क्षेत्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला मंत्री भवानी शर्मा, रश्मि सैनी, नीलू जांगिड़, पार्षद पिंकी शर्मा, राजेंद्र कारोड़िया, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद सैनी, माल सिंह, राकेश अग्रवाल और जयंत कुमावत सहित पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पूर्व पार्षद-पदाधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, विकास समितियों के अध्यक्ष और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नाड़ी का फाटक पर 101.26 करोड़ का ROB निर्माणाधीन

सीतावाली RUB के साथ नाड़ी का फाटक पर 101.26 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण भी जारी है। दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास 7 दिसंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया था। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की तीन रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी। रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम के कारण आमजन के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery