Friday, November, 20,2026

जिसे समझा हमदर्द... वही मासूम को लेकर हो गया फरार

जयपुर: सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चंद मिनटों की जान-पहचान में एक पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को अनजान व्यक्ति के भरोसे छोड़ दिया। पिता सामान लेने गया तो वह व्यक्ति बच्ची को लेकर वहां से निकल गया। पिता के वापस लौटने पर बेटी और युवक दोनों गायब मिले। अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बसों की जांच कराई और युवक की तलाश में जुट गई। आखिरकार करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मुरलीपुरा के बैनाड़ रोड स्थित उसके किराए के मकान से बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी वंदना नरूला ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सिंधी कैंप बस स्टैंड से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। इस पर सिंधी कैंप थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी मनोज कुमार जाटव अपनी बेटी के साथ रूपनगढ़, अजमेर से गांव जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। वहां उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई। बातचीत के बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ ही देर में पिता ने उस व्यक्ति पर भरोसा कर अपनी बेटी को उसके पास छोड़ दिया और सामान लेने चला गया। लौटने पर न बेटी मिली और ना ही वह व्यक्ति।

सीसीटीवी से खुला रास्ता

पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध युवक बच्ची को गोद में लेकर जाता दिखाई दिया। फुटेज में वह एक बुजुर्ग महिला के साथ भी नजर आया। जांच में पता चला कि युवक अपनी मां को उत्तर प्रदेश जाने वाली बस में बैठाने आया था। पुलिस ने सिंधी कैप से यूपी जाने वाली बसों को ट्रांसपोर्ट नगर के पास रुकवाकर जांच की और महिला से पूछताछ की। इसके आधार पर युवक की पहचान पप्पू जाटव के रूप में हुई। पुलिस को उसका मोबाइल नंबर और मुरलीपुरा स्थित किराए के मकान का पता मिला।

घर में मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मुरलीपुरा थाना पुलिस से समन्वय कर बेनाड़ रोड की बजरंग कॉलोनी में डोर-टू-डोर तलाश की। टीम पप्पू जाटव के किराए के मकान तक पहुंची, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने 39 वर्षीय पप्पू जाटव को गिरफ्तार कर बच्ची पिता को सौंप दी। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद करीब दो घंटे में बच्ची को तलाश लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बच्ची को किसी अनहोनी से बचा लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery