Wednesday, September, 23,2026

'अनकही' में आज राजघराने की शान से दिल की बातों तक...

जयपुर: जयपुर के पूर्व राजघराने की विरासत, पोलो का जुनून और पूर्व राजपरिवार के युवा की अपनी दुनिया... इन सबके बीच बुधवार की शाम होने वाली है कुछ खास और कुछ 'अनकही। सच बेधड़क के खास शो 'अनकही विद आस्था' में बुधवार को पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह खास मेहमान होंगे।

बुधवार रात 8:30 बजे टेलीकास्ट होने वाले इस खास एपिसोड में पद्मनाभ सिंह ने आस्था के सवालों का बेहद सहज और बेबाक अंदाज में जवाब दिया। बातचीत में राजघराने की जिम्मेदारियों से लेकर जयपुर से उनके खास रिश्ते तक कई पहलुओं पर चर्चा हुई। पोलो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है और इस खेल से जुड़े उनके अनुभव भी बातचीत में खास रहे। लेकिन 'अनकहीं' की खासियत सिर्फ शाही जिंदगी तक सीमित नहीं रही। आस्था ने उनसे उनकी पसंद, सोच, रिश्तों और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे सवाल भी पूछे, जिनके जवाबों में पद्मनाभ सिंह का एक बिल्कुल अलग अंदाज नजर आया। कुछ सवालों पर मुस्कान, कुछ पर ठहराव और कुछ जवाबों में दिल की बात बातचीत लगातार दिलचस्प होती चली गई। उन्होंने खुलकर बताया कि परंपरा और आधुनिक सोच के बीच वे अपनी जिंदगी को किस तरह देखते हैं। बातचीत में ऐसे कई पल भी आए, जब राजघराने की औपचारिक छवि के पीछे छिपा एक बेहद सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व सामने आया। आस्था के बेबाक सवालों पर पद्मनाभ सिंह ने भी बिना किसी झिझक के अपने विचार साझा किए। यही इस मुलाकात को आम इंटरव्यू से अलग बनाता है। शाही विरासत के साथ-साथ उनकी अपनी पसंद, सपने, रिश्ते और जिंदगी को लेकर सोच भी इस बातचीत में सामने आएगी। कुछ किस्से मुस्कुराने पर मजबूर करेंगे तो कुछ जवाब दर्शकों को सोचने पर। कुल मिलाकर 'अनकही' का यह एपिसोड जयपुर की शाही विरासत को एक नए और बेहद निजी नजरिए से देखने का मौका देगा। शो में शाही अंदाज के पीछे छिपी दिल की कुछ बातें भी होंगी 'अनकही'।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery