Monday, November, 02,2026

शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से ही समाज होगा सशक्तः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी है। युवा सोच, वरिष्ठजनों का अनुभव और मातृशक्ति की सहभागिता विकास की नई राह प्रशस्त कर सकती है। राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के जरिए युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के साथ उन्हें पर्यटन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, यमुना जल समझौते के माध्यम से क्षेत्र की जमीन तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प के अनुरूप सरकार प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। समाज के प्रबुद्धजन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियां दूर करने और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

गांवों में ही युवाओं को मिलेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र और ऑनलाइन सेवाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांवों में ही सुविधाएं मिलेगी। सरकार अब तक 410 से अधिक भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित करवा चुकी है। इनके माध्यम से 1 लाख 93 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। करीब 3 लाख 70 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, किसानों को 9 हजार रुपए सम्मान निधि

उन्होंने बताया कि छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3250 रुपए प्रतिमाह किया गया है। 26 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 17.16 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 4786 अभ्यर्थियों को लाभ मिला है। बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 13.85 लाख साइकिलें और 46 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान सम्मान निधि से प्रदेश के किसानों को सालाना 9 हजार रुपए मिल रहे हैं।

शेखावाटी को मिलेंगे सड़क, पानी और पर्यटन के नए अवसर

सीएम ने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल और किशाऊ समझौते जैसी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इन पर 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में से 3 शेखावाटी क्षेत्र से जुड़ेंगे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1450 रुपए प्रतिमाह करने, मा वाउचर योजना के तहत 5.74 लाख कूपन जारी करने और लाडो प्रोत्साहन योजना में बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए का सेविंग बॉण्ड देने की जानकारी भी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery