Monday, October, 05,2026

निकाय प्रमुखों से CM का संवाद आज 100 दिन के विकास का बनेगा रोडमैप

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित नगरीय निकायों के प्रमुखों और उपप्रमुखों से संवाद करेंगे। शाम 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में प्रदेशभर के महापौर, उपमहापौर, सभापति, उपसभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में नगरीय निकायों की पहली 100 दिवसीय कार्ययोजना को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही शहरों में विकास, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, मड़क प्रकाश व्यवस्था, यातायात, पार्क और अन्य मूलभूत जनसुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सोमवार को होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। राज्य सरकार शहरों को सुंदर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर सही है। इसके लिए समग्र रोडमैप तैयार कर 100 दिवसीय कार्ययोजना के माध्यम से नगरीय निकायों के विकास को गति दी जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित बोडों के साथ मुख्यमंत्री का यह पहला संवाद होगा।

लघु उद्योगों का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदानः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग आकार में भले ही छोटे हों, लेकिन राष्ट्र निर्माण और रोजगार सृजन में उनका योगदान बड़ा है। गांव, ढाणी और कस्बों के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार की पाली में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित उद्यमी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों से छोटे उद्यमियों, कारीगरों और व्यापारियों को नई ऊर्जा मिली है। स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान के स्थानीय संसाधनों और कृषि उत्पादों पर आधारित प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का आह्वान किया। सीएम शर्मा ने कहा कि उद्योगों के लिए आवश्यक जमीन, पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उद्योग टाइम्स पुस्तिका और स्वयंसिद्धा पोस्टर का विमोचन किया। सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि सरकार लघु, कुटीर और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम में सांसद पी. पी. चौधरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

जयपुर से महापौर और आयुक्त होंगे शामिल

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और अलवर नगर निगमों के महापौर और आयुक्त जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के वीसी कक्ष से जुड़ेगे। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री और शासन सचिव भी जयपुर से बैठक में शामिल होंगे। राज्य के अन्य नगर परिषदों के सभापति और नगर पालिकाओं के आध्यक्ष अपने-अपने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेरिंग कक्ष से बैठक में शामिल होगे। संबंधित नगर परिषदों के आयुक्त और नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery