Monday, November, 02,2026

रामलीला मैदान में होगी सभा, त्रिपोलिया गेट तक निकलेगी यात्रा

जयपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव अब सड़कों पर उत्तरने जा रहा है। कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में महारैली के जरिए केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं भाजपा राजस्थान में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत जवाबी मोर्चा खोलेगी। अभियान के तहत 5 नवंबर को जयपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा ने इसमें 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित है। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें विधानसभा, मंडल और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने पर चर्चा की गई। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यकर्ताओं से संपर्क कर भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर संभाग प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार, जयपुर के रामलीला मैदान में सभा के बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रस्तावित मार्ग रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक रहेगा। करीब सवा किलोमीटर की इस यात्रा में यातायात, व्यापारिक गतिविधियों और आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखने की योजना है। अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विध विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की वास्तविक भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। जयपुर सांसद मंजू शर्मा, वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ और हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

कोटा से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे अभियान शुरू

भाजपा के अभियान का पहला चरण 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत कोटा से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे। 30 अक्टूबर को अलवर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, 31 अक्टूबर को खैरथल-तिजारा के तिजारा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उदयपुर में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यक्रम प्रस्तावित है। जयपुर में 5 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पहले चरण में 15 जिलों में कार्यक्रम होंगे। दीपावली के बाद अभियान का दूसरा चरण चलाकर शेष जिलों को कवर किया जाएगा। इसके तहत प्रमुख नागरिकों से संवाद, विचार गोष्ठियां, विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम तथा महाविद्यालयों में संवाद की भी योजना है।

संगठन को सौंपी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, वार्ड प्रभारियों और मोर्चों के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और वार्ड की संगठनात्मक क्षमता के अनुसार भागीदारी का लक्ष्य तय किया जाएगा। अभियान संयोजक रामलाल शर्मा ने भी संख्या के लक्ष्य के साथ वास्तविक उपस्थिति और व्यवस्थाओं की समयबद्ध तैयारी पर जोर दिया। बैठक में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery