Thursday, November, 26,2026

आईएएस शिवप्रसाद नकाते को केंद्र में जाने की मंजूरी... लोकसभा सचिवालय में संभालेंगे निदेशक की जिम्मेदारी

जयपुर: राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी शिवप्रसाद नकाते के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की मंजूरी दे दी है। अब वे लोकसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है।

नकाते 2011 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में वे राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। केंद्र में उनकी नई जिम्मेदारी के साथ ही राजस्थान के प्रशासनिक महकमे से एक और अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएगा। नकाते का प्रशासनिक अनुभव भी काफी व्यापक रहा है।

श्रीगंगानगर ये बाड़मेर, और भीलवाड़ा जैसे जिलों में जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भीलवाड़ा में जुलाई 2020 से जनवरी 2022 तक कलेक्टर रहे। इसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) का प्रबंध निदेशक बनाया गया। मई 2023 में आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली। सितंबर 2024 में आष्ककारी आयुक्त चनाए गए। अप्रैल 2026 में उनका तबादला राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर किया गया। दिलचस्प बात यह है कि सितंबर 2025 में भी नकाते की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताय चर्चा में आया था, लेकिन उस समय राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति की अनुमति नहीं दी थी। अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए उन्हें केंद्र में जाने की मंजूरी दे दी है। लोकसभा सचिवालय में निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति से उन्हें संसद को प्रशासनिक व्यवस्था में काम करने का अवसर मिलेगा। अब सभी की निगाहें केंद्र सरकार
की ओर से जारी होने वाले औपचारिक नियुक्ति आदेशों पर हैं।

IAS अर्चना सिंह 15 दिन के अवकाश पर, शुचि त्यागी को DOP सचिव का अतिरिक्त जिम्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (DOP) की सचिव IAS अर्चना सिंह 15 दिन के अवकाश पर ब्रिटेन की निजी बाबा पर गई हैं। उनके अक्काश पर रहने के दौरान कार्मिक विभाग के कामकाज की जिम्मेदारी IAS शुचि त्यागी को सौंपी गई है। शुचि त्यागी को DOP सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अर्चना सिंह 7 दिसंबर को अवकाश पूरा होने के बाद लौटेंगी। इस दौरान शुचि त्यागी पर्यटन एवं कला-संस्कृत विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ कार्मिक विभाग का काम्लार भी संभालेंगी। कार्मिक विभाग प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

IAS और RAS अधिकारियों की नियुक्ति, तबादले, पदस्थापन तथा सेवा संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य इसी विभाग के माध्यम से संचालित होते हैं। ऐसे में अर्चना सिंह के अवकाश के दौरान विभागीय कामकाज की निरंतरता बनाए रखने के लिए शुचि त्यागी को अतिरिकत जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery