Monday, November, 02,2026

पर्यावरण संरक्षण सरकार का ही नहीं, प्रत्येक नागरिक का दायित्वः सीएस

जयपुर: पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर में 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' का आगाज हुआ। इसके तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण विभाग और इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 'साइक्लोथॉन फॉर ऑल' आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और साइकिल प्रेमियों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। एसीएस आनंद कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहार परिवर्तन और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। पर्यावरण विभाग की सचिव शैलजा देवल ने कहा कि साइकिलिंग जैसी आदतें
प्रदूषण घटाने के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक हैं। समापन पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

मुख्य सचिव आज से दो दिन के दिल्ली दौरे पर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 2 और 3 नवंबर को नई दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 17 से अधिक बैठकें प्रस्तावित है। इनमें जल जीवन मिशन, वीबी-जी राम जी, राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट, जयपुर मेट्रो और पीएम ई-बस सेवा पर चर्चा होगी। इसके अलावा नियमों के सरलीकरण, अनुपालन का बोझ कम करने, ऊर्जा क्षेत्र के सुधारों और मुख्य सचिवों के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी केंद्रीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

रनिंग, योग और पौधारोपण

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के पहले दिन जयपुर वन मंडल में 95 गतिविधियां आयोजित की गईं। स्मृति वन में योग सत्र और वॉकाथॉन से शुरुआत हुई, जिसमें करीब 100 लोगों ने भाग लिया। विभिन्न रेंज कार्यालयों, वन नाकों और पौधशालाओं में सफाई, पौधों की देखभाल, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ जैसी गतिविधियां हुई। उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया ने बताया कि सात नवंबर तक निर्धारित थीम के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। राजस्थान पुलिस अकादमी में भी सप्ताह की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery