Monday, November, 02,2026

पिंक रोशनी से गुलजार एमआई रोड बाजार

जयपुर: नवंबर की शुरुआत के साथ ही जयपुर के बाजारों में दीपोत्सव की रौनक छाने लगी है। रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ खरीदारी के शुभ योग शुरू हुए तो बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी। ज्वेलरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, बर्तन और गिफ्ट बाजारों में त्योहार की तैयारियों के बीच खरीदारी का माहौल बनने लगा है। इस बार खरीदारी का दौर 11 नवंबर को भाईदूज तक चलेगा। दीपोत्सव के आगाज के साथ ही शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र एमआई रोड ने भी उत्सवी रंगत ओढ़ ली है। रविवार को यहां दीपावली सजावट की लाइटिंग की टेस्टिंग की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा बाजार जगमगा उठा। टेस्टिंग के दौरान ही बाजार की खूबसूरती देखने के लिए राहगीर रुकते नजर आए। इस बार एमआई रोड पर करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में 11 दिन तक रोशनी की छटा बिखरेगी। पहले सामूहिक सजावट करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में होती थी।

इस बार भगवान दास रोड को भी इसमें शामिल किया गया है। यहां राजमंदिर सिनेमा को भी आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बाजार में छह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इनमें अजमेरी गेट पर एक, पांच बत्ती चौराहे पर चार और गवर्नमेंट हॉस्टल पर एक स्वागत द्वार शामिल है। 4 नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों सजावट का स्विच ऑन करवाने की तैयारी है। नगर निगम ने व्यापारियों को 11 दिन तक विशेष छूट भी दी है।

छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक गूंजा लोकल खरीदारी का संदेश

दीपावली पर स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार सुबह व्यापारियों ने वॉकाथॉन निकाली। 'प्रॉफिट वाली दीपावली 2026' के तहत 'जयपुर खरीदारी के लिए तैयार है' थीम पर आयोजित वॉकाथोंन को सांसद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने छोटी चौपड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। त्रिपोलिया बाजार होते हुए वॉकाथॉन बड़ी चौपड़ पहुंची, जहां प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर की दीपावली शहर की विरासत और पहचान है।

स्थानीय खरीदारी से कारोबार को मिलेगी मजबूती

जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना और बाजारो को ग्राहक अनुकूल बनाना है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने पारंपरिक बाजारों और छोटे व्यापारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आयोजन में विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। चौकार्थीन में सासद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, इनकम टैक्स गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित तिवारी और रीको के प्रतिनिधि सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में जयपुर व्यापार महासंघ, जयपुर नगर निगम, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको), राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, डाटा ग्रुप, फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI), क्रेडाई राजस्थान, राजस्थान आवासन मंडल, ईवा भारत और जेकेजे ज्वेलर्स सहित विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों ने सहभागिता निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery