Monday, October, 05,2026

कलाम परिवार बलिदान मांगता है... वाली पर्ची ने मचाया बवाल

जयपुर: क्लास गोपालपुरा बाईपास स्थित कलाम एकेडमी में एक पर्ची को लेकर शुरू हुआ विवाद छात्र की पिटाई और फिर विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया। 2 अक्टूबर को क्लास में महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान एक छात्र ने शिक्षक प्रवीण दान चारण को एक पर्ची भेजी। छात्रों के मुताबिक पर्ची में लिखा था- 'कलाम परिवार आपका बलिदान मांगता है।' इसे पढ़कर शिक्षक नाराज हो गए और छात्र को आगे बुलाकर थप्पड़ मारने लगे। स में मौजूद छात्रों ने घटना के वीडियो बना लिए। एक 16 सेकंड के वीडियो में शिक्षक छात्र को लगातार सात थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे 13 सेकंड के वीडियो में छात्र को लात मारकर क्लास से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी हवा सिंह के अनुसार आरोपी शिक्षक प्रवीण दान चारण को फिलहाल डिटेन नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोचिंग प्रबंधन ने शिक्षक को निष्कासित कर दिया है।

विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में युवा कलाम एकेडमी के बाहर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया और शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव हो गया। पुलिस ने समझाइश के बाद भी सड़क पर जाम और शांति भंग करने वालों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने इस मामले में छात्र नेता मनोज मीणा सहित तीन जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन के दौरान संस्थान की कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है।

एकेडमी ने मांगी माफी

कलाम एकेडमी के प्रबंधन ने घटना पर छात्र और उसके परिवार से माफी मांगी। उन्होंने आरोपी शिक्षक को संस्थान से निष्कासित करने और कानूनी कार्रवाई में छात्र के साथ रहने की बात कही है। पुलिस कोचिंग संचालक की घटना में भूमिका या संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

महासंघ ने कार्रवाई की मांग की

छात्र से मारपीट के मामले में ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ ने हस्तक्षेप करते हुए घटना को गंभीर बताया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने कहा कि छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाना देश के लिए खतरनाक है। महासंघ ने जिला प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery