Friday, November, 13,2026

रूल ऑफ लॉ की जगह जंगलराज जैसी स्थितिः जूली

जयपुर: राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में कानून का राज खत्म होने और जंगलराज कायम होने का आरोप लगाया। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से अपराधियों में कानून का भय पैदा करने की मांग की। वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में 40 से अधिक गैंग सक्रिय होने का दावा कर पुलिस की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि राजस्थान में कानून का राज रसातल में पहुंच गया है। 'रूल ऑफ लॉ' की जगह जंगलराज जैसी  स्थिति बन गई है। आमजन भयभीत है और अपराधियों को कानून व पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 के नौ महीनों में प्रदेश में हत्या के 1,006, दुष्कर्म के 4,146 और पॉक्सो एक्ट के 2,012 मामले दर्ज हुए। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में भी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जूली ने अक्टूबर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या का उल्लेख करते हुए सरकार से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

जयपुर में 40 से ज्यादा गैंग सक्रियः प्रताप सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि जयपुर में 40 से अधिक गैंग सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि शहर में हत्या, लूट, चोरी, अपहरण और वसूली की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि जेलों से भी अपराध और वसूली का नेटवर्क संचालित हो रहा है।

आमजन को मिले सुरक्षा का भरोसा: बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। जयपुर में सरेराह हुई हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़े करती हैं। अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery