Friday, November, 13,2026

फर्जी आधार कार्ड से 69.50 लाख में बेची दूसरे की जमीन

जयपुर: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 69.50 लाख रुपए में बेचने वाले गिरोह का बनीपार्क थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कर असली खातेदार के परिजनों के नाम और पहचान का इस्तेमाल किया। इसके बाद जमीन का मालिक बनकर परिवादी से सौदा किया और लाखों रुपए ऐंठ लिए। थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी माधोसिंह कविया ने एफआईआर दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार फुलेरा स्थित 3.4394 हेक्टेयर खातेदारी जमीन का सौदा 81.69 लाख रुपए में तय किया गया था। इसके लिए आरोपियों ने अलग-अलग समय पर 69.50 लाख रुपए भी ले लिए, लेकिन परिवादी के नाम विक्रय पत्र का पंजीयन नहीं करवाया। परिवादी ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपियों ने जमीन की असली खातेदार नर्वदाबाई के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया था।

आरोपी रिंकू देवी ने खुद को नर्बदाबाई की पुत्रवधू और जमीन की खातेदार बताकर पहचान छिपाई। गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी रामस्वरूप और रिंकू देवी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस साजिश में साथ दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रिंकू देवी (30) निवासी सांभर, रामस्वरूप वर्मा (55) निवासी फुलेरा, पप्पूराम वर्मा (38) निवासी नरैना और अरविंद सिंह (35) निवासी फुलेरा को गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery