Monday, November, 02,2026

'जनता ने नकारा तो लोकतंत्र बचाने का कर रहे दावा'

जयपुर: कांग्रेस के दिल्ली मार्च पर प्रदेश भाजपा की भी नजरें जमी रही। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को लेकर राजस्थान भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से लेकर राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और विधायक दीप्ति माहेश्वरी तक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही 1984 के सिख नरसंहार की बरसी पर रैली आयोजित करने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने राहुल गांधी की रैली को जनता की ओर से बार- बार नकारे गए लोगों का राजनीतिक ड्रामा बताया। राठौड़ ने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि एक नवंबर देश के इतिहास का दर्दनाक दिन है। हजारों सिख परिवार उजड़ गए और आज भी उनके जख्म भरे नहीं हैं। कांग्रेस को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना, जवाबदेही और प्रायश्चित का परिचय देना चाहिए। लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले राहुल को अपनी पार्टी के अतीत और 1984 की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।

विपक्ष 40 हजार लोग भी नहीं जुटा सका

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस की 'वोट चोरी' की बातों के बीच वास्तविकता यह है कि उसकी राजनीतिक बुद्धि चोरी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा करने वाले विपक्षी दल 40 हजार लोग भी नहीं जुटा सके।

10 लाख की घोषणा, खाली रहीं कुर्सियां

राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने भी रैली की भीड़ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने की घोषणा की थी, लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली थीं। राजस्थान से भी रैली को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं हैं और वह जिन बातों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, उनसे जनता गुमराह नहीं होगी। चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के चुनावों को अवैध बताने के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन चुनावों के आधार पर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उन्हीं को अवैध बताने का तर्क विरोधाभासी है। यदि 2024 के चुनाव अवैध हैं तो राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे सांसदों की सदस्यता पर भी सवाल उठना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि जिन राज्यों में एसआईआर के बाद कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, क्या वे भी इस्तीफा देंगी?

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जवाब देने की तैयारी

कांग्रेस की दिल्ली रैली पर राजस्थान भाजपा की नजर बनी रही। पार्टी अब वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को राजनीतिक सभाओं के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जवाब देने की तैयारी में है। इसी क्रम में सोमवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल में भाजपा सोशल मीडिया की प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें भाजपा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के शामिल होंगे। बैठक के साथ 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम भी होगा। पार्टी की रणनीति सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने व अपने पक्ष को डिजिटल माध्यमों पर पहुंचाने की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery