Monday, November, 02,2026

भ्रष्टाचार से दूर रहें... जनता का विश्वास जीतें अधिकारी

जयपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ नौरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दे रही भजनलाल सरकार ने अब प्रशासनिक सेवाओं के प्रशिधु अधिकारियों को भी ईमानदारी और जवानदेशी का मंदेश दिया है। मुख्यमंत्री धननलाल शमां ने गुरुवार को एचसीएम रीपा के वीएम मेहता सभागार में राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियो में संवाद करते हुए स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक सफलता का वस्त्तविक पैमाना पद या अधिकार नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास है। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलत के साथ काम करने तथा हर नागरिक की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने की नसीहत दी। सीएम ने कहा कि अधिकारी अपने पद को अधिकार के बजाय जनसेवा के उत्तरदायित्व के रूप में देखें। कार्यालय में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति उम्मीद लेकर आता है। अधिकारी का व्यवहार और निर्णय उस व्यक्ति का प्रशासन पर विश्वास मजबूत कर सकता है। लोकसेक में चरित्र और जनता वर विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए ऐबो कार्यसंस्कृत विवर्तमा की चार, जिसमें लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े।

योजनाओं का लाभ समय पर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में जाकर स्थानीय परिस्थितियों को समझें और आमजन की समस्याए सुनें। जनसुनवाई को केवल औपचारिक गतिविधि तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि इसे समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम बनाया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना भी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लक्ष्यों के निर्धारण और नियमित समीक्षा पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य और सपनों को सुरक्षित करने के लिए हर साल आरएएस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विकसित राजस्थान में निभाएं भूमिका

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कामकाज को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे और डिजिटल सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाने के कारण कोई व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी नागरिक केंद्रित सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता को प्रशासन की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में एचसीएम रीपा की महानिदेशक श्रेया गुहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery