Monday, August, 17,2026

ढाई साल बाद 29 सितंबर को होंगे RCA के चुनाव

जयपुर: ढाई साल से चुनाव का इंतजार कर रहे राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में अब चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। RCA के चुनाव 29 सितंबर 2026 को होंगे। राजस्थान हाई कोर्ट में चुनाव अधिकारी एके पांडे ने चुनाव कार्यक्रम पेश किया है। इससे पहले हाई कोर्ट ने एडहॉक कमेटी को हटाकर भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त किया था। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम और जनरल मीटिंग से संबंधित नोटिस जारी किया जाएगा। 12 से 16 सितंबर तक मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन आपत्तियों की सुनवाई 16 से 21 सितंबर तक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष होगी। इसके बाद 23 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के अगले दिन 24 सितंबर को उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 सितंबर निर्धारित की गई है। जरूरत पड़ने पर 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery