Thursday, November, 26,2026

भजन सरकार ने दुनिया भर के राजस्थानियों से जोड़ा संवाद

जयपुर: देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी संपर्क और संवाद को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसी दिशा में पिछले तीन वर्षों में राजस्थान फाउंडेशन का नेटवर्क 12 से बढ़कर 51 चैप्टर तक पहुंच गया है। इनमें 25 राष्ट्रीय और 26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रवासियों के लिए अलग विभाग का गठन, जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ, प्रवासी राजस्थानी संवाद और देश-विदेश में प्रवासी मीट जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों की विशेषज्ञता, अनुभव और निवेश को प्रदेश के विकास से जोड़ना है।

वर्ष 2023 में राजस्थान फाउंडेशन के केवल 12 चैप्टर थे और ये भी सक्रिय नहीं थे। वर्तमान सरकार ने इन सभी को क्रियाशील करने के साथ पिछले तीन वर्षों में 39 नए चैप्टर गठित किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के अवसर पर 14 नए चैप्टर बनाने की घोषणा की थी। इन सभी का गठन कर इन्हें सक्रिय कर दिया गया है।

दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 को

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। 8 दिसंबर को खेतड़ी के अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9 दिसंबर को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रवासी सांस्कृतिक संध्या और 10 दिसंबर को जेईसीसी में मुख्य समारोह होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery