Monday, November, 02,2026

120 मतपत्र बिना मुहर मिलने का दावा, चुनाव निरस्त कर पुनर्मतदान की मांग

जयपुर: प्रदेश में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं पहले दो चरणों के चुनाव के दौरान सामने आई अनियमितताओं और विवादों ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलवर जिले की राजगढ़ तहसील की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव को लेकर मतदान से मतगणना तक गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह को शिकायत भेजकर 200 से अधिक मतपत्रों के अंतर, 120 मतपत्रों पर चुनावी मुहर नहीं होने और मतपेटियों की सीलिंग में लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने गड़बड़ियां प्रमाणित होने पर चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। शिकायत में रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और निर्वाचन टीम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मतदान रजिस्टर, मतपत्र वितरण, मतगणना पत्रकों और वीडियोग्राफी का मिलान कराने को कहा गया है। आरोप है कि मतदान के बाद जारी मतपत्रों और मतगणना में मिले मतपत्रों की संख्या में 200 से अधिक का अंतर था। वहीं, वार्ड 1 और 2 में करीब 120 मतपत्र बिना चुनावी मुहर के मिलने का दावा किया गया है। ग्रामीणों ने पूछा है कि बिना मुहर के ये मतपत्र मतपेटियों तक कैसे पहुंचे ?

मतपेटियों व मोबाइल को लेकर भी सवाल

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील करने और पोलिंग एजेंटों के हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। मतदान विवरण से जुड़े परिशिष्ट-26 की प्रतियां एजेंटों को देने में भी अनियमितता का आरोप है। मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के आधार पर जारी मतपत्रों की संख्या का सत्यापन कराने की मांग की गई है। मतगणना स्थल पर सरपंच प्रत्याशी अंजना कुमारी के पति हेमंत शर्मा को मोबाइल ले जाने की कथित अनुमति देने पर भी सवाल उठाए गए हैं। चुनावी अनियमितताओं के विरोध में हुए धरने के दौरान पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और मोबाइल फोन तोड़ने के आरोप भी लगाए गए है। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर पत्थरबाजी की शुरुआत की जांच कराने तथा पुलिस पर वाहनों के शीशे और ग्रामीणों के मोबाइल-कैमरे क्षतिग्रस्त करने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भावी में तनाव के बाद पुनर्मतदान स्थगित, एसआईटी गठित

जोधपुर बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान 150 बैलेट पेपर चोरी होने के मामले में 2 नवंबर को प्रस्तावित पुनर्मतदान स्थगित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया। नई तारीख बाद में घोषित होगी। इधर, मामले में पुलिस ने मतदान अधिकारी जगदीश सारण और सहायक मतदान अधिकारी सहीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। वहीं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी सहित तीन लोगों को राजकार्य में बाधा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच के लिए डीएसपी मनीष देव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। दरअसल, 30 अक्टूबर को बूथ संख्या 12 से 150 बैलेट पेपर गायब हुए थे। इनमें से 149 बाद में वापस मिले, जिन पर सरपंच प्रत्याशी सोहनी देवी के पक्ष में मुहर लगी थी। एक मतपत्र अब भी गायब है। शनिवार रात मामले को लेकर बिलाड़ा थाने पर प्रदर्शन के दौरान पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। रविवार को गांव में पुलिस और आरएसी ने फ्लैग मार्च निकाला। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विधायक पुत्र के खिलाफ कथित फर्जी कोर्ट ऑर्डर के मामले में एफआईआर

पंचायत चुनाव से जुड़ा एक विवाद झुंझुनूं के सूरजगढ़ में सामने आया है। कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश के खिलाफ पंचायत समिति चुनाव लड़ने के लिए हाई कोर्ट का कथित फर्जी आदेश इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि जीणी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए यह आदेश एसडीएम की व्हाट्स
एप पर भेजा गया था। पुलिस ने हरियाणा निवासी उमेश कुमार को भी नामजद किया है। उसका मोबाइल नंबर आदेश भेजने में इस्तेमाल होने का आरोप है। एसडीएम की रिपोर्ट पर जाली दस्तावेज तैयार करने और इस्तेमाल करने सहित धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। विधायक श्रवण कुमार ने आरोपों को विरोधियों का षड्यंत्र बताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery