Monday, November, 02,2026

भजनलाल के कामकाज को राष्ट्रीय रैंकिंग में बढ़त

जयपुर: केंद्र सरकार की राष्ट्रीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश को 12 योजनाओं में पहला, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान मिला है। फसल बीमा, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, योग, अंगदान, जनजातीय कल्याण और खनन जैसे क्षेत्रों में राजस्थान ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय तथा प्रशासनिक दक्षता का परिणाम बताया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 में 2.18 करोड़ और रबी 2025-26 में 1.71 करोड़ पॉलिसियों के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा। पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए में सौर ऊर्जा स्थापना और कंपोनेंट-सी में सौरकृत फीडरों की संख्या में भी प्रदेश अव्वल रहा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में 62,915 स्थलों पर 85 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। स्वच्छता ही सेवा अभियान और पोषण पखवाड़े में भी प्रदेश को पहला स्थान मिला। फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत देशभर में हुए 10,443 कार्यक्रमों में से 6 हजार से अधिक राजस्थान में हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 11,209 शिविरों के माध्यम से 5.94 लाख उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए।

अंगदान-जनजातीय कल्याण में भी पहचान

धरती आबा जनभागीदारी अभियान में राजस्थान बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट रहा। अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार और तंबाकू नियंत्रण में डब्ल्यूएचओ का विशेष पुरस्कार भी प्रदेश को मिला। खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान ने पहला स्थान हासिल किया। मातृ वंदना, पोषण माह, आभा आईडी निर्माण और पीएम विश्वकर्मा योजना सहित कई क्षेत्रों में प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। वहीं रोजगार मिशन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, जल संचय जनभागीदारी और एक जिला एक उत्पाद योजना में तीसरी रैंक मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery