Friday, November, 13,2026

शहनाइयों के साथ बाजारों में भी बजेगी खुशियों की धुन

जयपुर: राजस्थान में 21 नवंबर से अगले 26 दिन तक सिर्फ शहनाइयों की गूंज नहीं, बाजारों में करोड़ों की खनक भी सुनाई देगी। देवउठनी एकादशी से शुरू होने जा रहा विवाह सीजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। 21 नवंबर से 16 दिसंबर तक पड़ने वाले 12 शुभ सावों में घर-आंगन सजेंगे, दूल्हे घोड़ी चढ़ेंगे और बाजारों में खरीदारी का उछाल आएगा। सोने-चांदी के गहनों से लेकर कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, होटल, मैरिज गार्डन, टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन तक हर कारोबार को इस सीजन से बड़ी उम्मीदें हैं।

अनुमान है कि प्रदेश में 4 से 5 लाख शादियां होंगी और इन पर करीब 1.44 लाख करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं, यानी हर सावा अपने साथ हजारों करोड़ का कारोबार लेकर आएगा। होटल, रिसॉर्ट और मैरिज गार्डन से लेकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों तक के लिए यह सीजन कमाई का बड़ा अवसर लेकर आया है। देवउठनी एकादशी पर 12 हजार करोड़ के कारोबार की संभावना है। वहीं एक शादी पर औसतन 30 लाख रुपए खर्च मानें तो 40 हजार शादियों का बजट 12 हजार करोड़ रुपए बैठता है। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर के दौरान 4 से 5 लाख शादियों की संभावना है। जयपुर के अलावा उदयपुर, कुंभलगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, पुष्कर और सवाई माधोपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्र हैं। प्रदेश के 15 से 16 हजार मैरिज गार्डन और रिसॉर्ट में अग्रिम बुकिंग हो चुकी है।

ज्वेलरी में ही 36 हजार करोड़ की चमक

दीपावली के बाद अब विवाह सीजन में ज्वेलरी कारोबार में भी बड़ी धनवर्षा की उम्मीद है। एक सावे पर सोने की ज्वेलरी का 2 हजार करोड़, चांदी के आभूषणों का 700 करोड़ और हीरे, प्लेटिनम व अन्य ज्वेलरी का 300 करोड रुपए का कारोबार संभावित है। इस हिसाब से 12 सावों में ज्वेलरी कारोबार 36 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

होटल-रिसॉर्ट 80 फीसदी बुक

जयपुर के होटल और रिसॉर्ट में करीब 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। नवंबर-दिसंबर में पर्यटन सीजन शुरू होने से भी मांग बढ़ रही है। शहर में करीब 10 हजार होटल कमरों की बुकिंग हो चुकी है।

ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

नवंबर में 21, 22, 24, 25, 26 और 30 तथा दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 11 और 12 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इस तरह 26 दिनों में 12 सावे रहेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर से धनु मलमास शुरू होने पर मांगलिक कार्यों पर करीब एक महीने का विराम लग जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery