Wednesday, September, 23,2026

रविंद्र भाटी बोले- ग्रामीण युवाओं को नहीं मिल रहा पूरा लाभ

जयपुर: शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने EWS आरक्षण व्यवस्था को सरल और व्यावहारिक बनाने की मांग की है। जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाटी ने कहा कि EWS के मौजूदा केंद्रीय मापदंडों के चलते आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद युवाओं को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रमाण पत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं का सरलीकरण किया है, लेकिन केंद्र स्तर पर कई जटिलताएं अब भी बनी हुई हैं। भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने EWS की कुछ शर्तों में छूट दी है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से ऐसी छूट नहीं दी गई। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में एक ही सरकार होने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। केंद्र को राजस्थान की तर्ज पर छूट देकर व्यवस्था सरल करनी चाहिए। भाटी के अनुसार, 2022-23 में राजस्थान में 2.77 लाख से अधिक EWS प्रमाण पत्र जारी हुए, जबकि केंद्र स्तर पर करीब 95 हजार प्रमाण पत्र ही जारी हो सके। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से EWS व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर जरूरतमंदों के लिए इसे अधिक व्यावहारिक बनाने की मांग की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery