Friday, November, 20,2026

अमन मीणा गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

कोटपूतली-बहरोड़: जिले में अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आर्म्स क्लीन के तहत बानसूर थाना पुलिस ने अमन मीणा की गैंग 'आम-8584' के सरगना सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 अवैध हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कस्बे में फायरिंग, जानलेवा हमला और मारपीट जैसी गंभीर वारदातों के मामले दर्ज हैं। आरोपी हथियारों के दम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों, इनामी बदमाशों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ ऑपरेशन आर्म्स क्लीन के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

10 देशी कट्टे, 3 पिस्टल और एक रिवॉल्वर जब्त

एसपी सतवीर सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों से 10 देशी कट्टे, 3 देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और एक मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस अब हथियारों का सप्लाई नेटवर्क का पता लगा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery