Saturday, November, 28,2026

लोकसभा में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े नए महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। संभावना है कि इसे 30 नवंबर को होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 किया जा सकता है। इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन करने की योजना है। सरकार का उद्देश्य सीटों में बढ़ोतरी के बावजूद किसी भी राज्य की हिस्सेदारी कम नहीं होने देना है। सभी राज्यों में सीटें समान अनुपात में 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2051 तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस संशोधन से 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। नए बिल में बदलाव किए हैं, इसलिए लोकसभा में पहले से लंबित परिसीमन बिल, 2026 को वापस लिया जाएगा।

दो तिहाई बहुमत जुटाने की कवायद शुरू

परिसीमन विथेयक को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। सरकार ने जरूरी संख्या बल जुटाने की कवायद भी शुरू कर दी है। लोकसभा में 540 सांसदों के हिसाब से 360 वोट चाहिए, जबकि एनडीए के पास 319 सांसद हैं यानी 41 वोट कम है। वहीं, राज्यसभा में 162 वोटों की जरूरत है, लेकिन एनडीए के पास 151 सांसद हैं। ऐसे में सरकार को राज्यसभा में 11 और लोकसभा में 41 अतिरिक्त वोट जुटाने होंगे।

एनसीपी (एसपी) का समर्थन
 

लोकसभा में सांसदों की संख्या: 8 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि उनकी पार्टी परिसीमन की प्रक्रिया का समर्थन करेगी। एनसीपी (एसपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर 30 नवंबर से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

डीएमके से सरकार को उम्मीद

लोकसभा में सांसदों की संख्या: 22 डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलगोवन ने कहा कि पार्टी ने पहले वाले परिसीमन बिल का विरोध किया था। लेकिन नए बिल को देखने के बाद ही वे इस बारे में कोई फैसला लेंगे।

ये दल भी आ सकते हैं साथ

  • भारत आदिवासी पार्टी- 01 सांसद
  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल- 01 सांसद
  • जोरम पीपुल्स मूवमेंट - 01 सांसद
  • निर्दलीय (स्वतंत्र उम्मीदवार)- 02 सांसद

परिसीमन बिल की प्रमुख बातें

  • लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 की जाएंगी, इनमें राज्यों की 835 और केंद्रशासित प्रदेशों की 15 सीटें होगी।
  • महिलाओं को शुरुआती 15 साल तक आरक्षण मिलेगा। सीटें बारी-बारी से रोटेट होंगी।
  • नए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2051 तक स्थिर रहेंगी।
  • 131 वा सविधान संशोधन विधेयक सीटों के बंटवारे के लिए 1971 की जनगणना को आधार बनाए रखेगा।
  • सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।

वाईएसआर कांग्रेस की सशर्त मंजूरी

लोकसभा में सांसदों की संख्या: 4 आग्न प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने बिल को समर्थन देने की बात कही है, बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के जरिए संविधान बदलकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस ने शुक्रवार को रणनीति बनाई। समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दल परिसीमन प्रस्ताव के विरोध में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery