Saturday, November, 28,2026

बूंदी और बालोतरा में 902 करोड़ रुपए से बनेंगे औद्योगिक पार्क

जयपुर: प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए बूंदी और बालोतरा में 681.33 एकड़ क्षेत्र में दो आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी है। इन पर कुल 902.64 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में दोनों प्रस्तावों की आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन कर 30 नवंबर तक केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। रीको की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार बूंदी जिले के लाखेरी के पास खरायता में 370.05 एकड़ भूमि पर 468.49 करोड़ रुपए और बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पास बोरावास-कलावा में 311.28 एकड़ क्षेत्र में 434.15 करोड़ रुपए की लागत से पार्क विकसित किया जाएगा। इससे उद्योगों की स्थापना आसान होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ग्रामीण विकास के लिए 5.76 लाख करोड़ की ऋण क्षमता

इधर, नाबार्ड के राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित राज्य ग्रामीण विकास कॉन्क्लेव 2026-27 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि अवसंरचना और जलवायु अनुकूल विकास पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका है। इसके लिए वित्तीय समावेशन, ऋण प्रवाह, महिला सशक्तीकरण और संस्थाओं के बीच समन्वय जरूरी है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रविबाबू ने बताया कि वर्ष 2027-28 के लिए राजस्थान की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता 5.76 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।

कॉन्क्लेव में चार तकनीकी सत्रों के दौरान ऋण क्षमता, जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन, कृषि प्रसंस्करण, ग्रामीण अवसंरचना और बाजार संपर्क पर मंथन हुआ। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रंजीव शंकर ने स्थानीय जरूरतों और ऋण लेने वालों की क्षमता के अनुरूप ऋण योजना बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ऋण वितरण में पारदर्शिता और निगरानी के लिए रियल टाइम डैशबोर्ड विकसित करने का सुझाव दिया गया। इस दौरान नाबार्ड की सफलता की कहानियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery