Saturday, November, 28,2026

पुराने जिलों के CEO संभालेंगे नए जिलों में जिला परिषदों की कमान

जयपुर: राजस्थान में नए जिलों में पंचायतीराज व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश के आठ नए जिलों में जिला परिषदों के कामकाज को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने आठ IAS और RAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

खास बात यह है कि जिन नए जिलों में ये अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहां पहली बार जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में जिला परिषदों के गठन के बाद प्रशासनिक और विकास कार्यों के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए सरकार ने अनुभवी अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का निर्णय किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ नए जिलों की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (ADPC), रोजगार
गारंटी योजना (EGS) तथा महात्मा गांधी नरेगा (MADA) के पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ये आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

इन अधिकारियों को मिली नए जिलों की जिम्मेदारी

आदेश के तहत अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश IAS को नवगठित ब्यावर जिला परिषद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह भरतपुर के सीईओ मृदुल सिंह IAS को डीग, बाड़मेर के सीईओ रवि कुमार IAS को बालोतरा और जोधपुर के सीईओ आशीष कुमार मिश्रा IAS को फलोदी जिला परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अलवर जिला परिषद के सीईओ यक्ष चौधरी IAS को खैरथल-तिजारा, उदयपुर के सीईओ प्रीतम कुमार IAS को सलूम्बर तथा जयपुर जिला परिषद के सीईओ भैसारे शुभम अशोक IAS को कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा नागौर जिला परिषद के सीईओ रंजीत सिंह RAS को डीडवाना-कुचामन जिले की जिला परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिम्मेदारियों का होगा संचालन

सरकार के इस फैसले के पीछे नए जिलों में जिला परिषदों के कामकाज को व्यवस्थित करना अहम उद्देश्य माना जा रहा है। पहली बार जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद इन जिलों में जिला परिषदों की प्रशासनिक गतिविधियों, विकास योजनाओं और पंचायतीराज से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने की जरूरत है। ऐसे में जिला प्रमुख और जिला परिषद प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी जरूरी है। जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत समितियों के साथ समन्वय, बजट और विकास कार्यों की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी इसी पद से जुड़ी होती हैं। इसके अलावा मनरेगा से संबंधित कार्यों के संचालन और मॉनिटरिंग में भी इन अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में सरकार ने नए जिलों में अलग से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह स्थापित होने तक पुराने जिलों में कार्यरत अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर व्यवस्था को गति देने की कोशिश की है। इससे नए जिला प्रमुखों को प्रशासनिक कामकाज शुरू करने में सहयोग मिलेगा और विकास योजनाओं का संचालन भी प्रभावित नहीं होगा।

आठ अफसरों पर भरोसा

इस आदेश में सरकार ने नए जिलों को उनके संबंधित पुराने जिलों के प्रशासनिक अनुभव से जोड़ने की रणनीति अपनाई है। ब्यावर के लिए अजमेर, डीग के लिए भरतपुर, बालोतरा के लिए बाड़मेर, फलोदी के लिए जोधपुर, खैरथल तिजारा के लिए अलवर, सलूम्बर के लिए उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ के लिए जयपुर और डीडवाना-कुचामन के लिए नागौर के जिला परिषद सीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह सरकार ने एक साथ आठ नए जिलों की जिला परिषदों के कामकाज को संभालने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब इन अधिकारियों के सामने अपने मूल जिले की जिम्मेदारी के साथ नए जिले के कामकाज में भी समन्वय बनाए रखने की चुनौती होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery