Saturday, November, 28,2026

घर में खेल रही मासूम पर लेपर्ड ने किया हमला, मौत

उदयपुर: उदयपुर जिले में लेपर्ड के हमले में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बब्बी घर के आंगन में खेल रही थी, तभी छत से लेपर्ड ने उस पर छलांग लगा दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड भाग गया। परिजन बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना उदयपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र की लकड़वास ग्राम पंचायत के धामधर गांव में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। गांव पहाड़ी इलाके के पास बसा है और पहाड़ी पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर घर बने हुए हैं। पहाड़ी से सटे सुरेश मीणा के घर में उनकी दो साल की बेटी नीलम उर्फ नगीना आंगन में खेल रही थी। बच्ची की मां घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान छत से लेपर्ड ने बच्ची पर हमला कर दिया। रोने की आवाज सुनकर मां और परिवार के अन्य लोग बाहर पहुंचे तो लेपर्ड भाग गया। बच्ची को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता सुरेश मीणा झामरकोटड़ा स्थित फैक्ट्री में हेल्पर का काम करते हैं। परिवार में सात साल का एक बेटा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया। वह झाड़ियों से होकर पहाड़ी की तरफ चला गया। वन विभाग की टीम पिंजरों और कैमरों से लगातार निगरानी कर रही है। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन के सामने आक्रोश जताते हुए लेपर्ड को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

घर के आस-पास लगाए पिंजरे और कैमरे

घटना की सूचना वन विभाग और पटवारी को दी गई। गिर्वा तहसीलदार गणेश कुमार विजयवर्गीय और सहायक वन संरक्षक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि गांव के पास झामरकोटड़ा का पहाड़ी इलाका और जंगल है। लेपर्ड को पकड़ने के लिए मकान के आस-पास दो पिंजरे और पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery