Saturday, November, 28,2026

दो डस्टबिन नहीं रखे तो अब लगेगा जुर्माना

जयपुर: शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही अब दुकानदारों की जेब पर भारी पड़ेगी। नगर निगम ने दुकानों पर गोले और मुखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखना अनिवार्य करने की तैयारी की है। इसके तहत प्रत्येक दुकानदार को हरे और नीले रंग के दो डस्टबिन रखने होंगे। हरे डस्टबिन में गीला और नीले में सूखा कचरा डालना होगा। शुरुआत में दुकानदारों को समझाइश दी जाएगी, लेकिन इसके बावजूद नियमों की पालना नहीं करने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर सुनील कोठारी ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आयोजित सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्करण जरूरी है। इसके लिए दुकानदारों को जागरूक करने के साथ नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। महापौर ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

फील्ड में उतरेंगे अधिकारी, तय होगी जवाबदेही

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जोन में नियमित निरीक्षण करें। खुले में कचरा डालने की व्यवस्था खत्म कर डोर-टू-डोर संग्रहण को प्रभावी बनाया जाए। कचरा संग्रहण वाहनों की आवाजाही और उनकी कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery