Saturday, November, 28,2026

दीपथून पर नहीं जला दीप, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी हटाए

चेन्नई: तमिलनाडु में मदुरै की पहाड़ी पर आदेश के बावजूद दीप न जलाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि 28 नवंबर को यहां सीआरपीएफ की सुरक्षा में दीप जलाया जाए। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने दीप जलाने का आदेश दिया था, इसे जानबूझकर नहीं माना गया। ये कोर्ट की अवमानना है। अफसरों ने हमारा नहीं, अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना। ऐसी संवैधानिक गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अदालत ने सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर दिया। कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को शनिवार को तय जगह यानी दीपथून में दीपक जलाने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै कलेक्टर और अन्य अफसरों को अवमानना नोटिस भेजा।

क्या है तमिलनाडु का दीपम विवाद

मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन 'कार्तिगई दीपम' नाम की रस्म के तहत ऊंची पहाड़ी के ऊपर बने स्तंभ पर दीप जलाया जाता है। इस स्तंभ को दीपथून कहते हैं। विवाद तब शुरू हुआ, जब पहाड़ पर हिंदू पक्ष दीप जलाना चाहता था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। यहां स्थित मंदिर और दरगाह के कारण विवाद है। अदालत ने पहाड़ी पर स्थित मंदिर और दरगाह, दोनों की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery