Saturday, November, 28,2026

चार मंजिला हॉस्टल की खिड़की से गिरा स्टूडेंट, मौत

कोटा: कोटा में चार मंजिला हॉस्टल की सीढ़ियों में बनी खिड़की से गिरने पर नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय स्टूडेंट की मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह दोस्त से मिलने हॉस्टल गया था। इस दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। स्टूडेंट की पहचान अमन मीणा के रूप में हुई है। वह इटावा कस्बे के दूधली गांव का रहने वाला था और कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके पिता सेकंड ग्रेड टीचर हैं। पिता ने बताया कि दीपावली के बाद अमन कोटा आया था। 25 नवंबर को फोन पर बात हुई थी। उसने रविवार (29 नवंबर) को कोटा आने पर रजाई लेकर आने के लिए कहा था। पिता के अनुसार अमन को थोड़ा-बहुत बिजली का काम भी आता था। उसे हॉस्टल में किसी ने मोटर ठीक करने के लिए बुलाया था। वह गुरुवार रात के बाद शुक्रवार सुबह भी हॉस्टल गया था।

दोस्त से मिलने पहुंचा था हॉस्टल

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:45 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अमन दोस्त अभय से मिलने प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल आया था। वह दो-तीन महीने पहले तक इसी हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल जी प्लस चार मंजिला है और इसमें 30 से 40 कमरे हैं। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और वार्डन से पूछताछ की है। अमन चौथे फ्लोर या किसी अन्य मंजिल से गिरा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery